Saturday, September 21, 2024
Homeटॉप स्टोरीसमाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने...

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने अपने आवास पे खुद को गोली मारी

भोजपुरी लाएव / नई दिल्ली समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने अपने आवास खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है।घटना शनिवार सुबह की है। इसकी सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

डीपी यादव अपनी पत्नी, बेटे अंकित यादव और बेटी अंजली के साथ बुद्धि विहार स्थित दो मंजिला आवास में रहते थे। शुक्रवार को डीपी यादव परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। शाम को ही हरिद्वार से लौटे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अचानक गायब हो गए थे। उस वक्त परिवार के लोग पहली मंजिल पर अपने अपने कमरों में मौजूद थे।

बेटी अंजली ने नौकर से कहा कि पापा दिखाई नहीं दे रहे हैं। नौकर ने देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंदर है। उनके बाहर होने की संभावना भी खत्म हो गई थी। इसके बाद नौकर ने ग्राउंड फ्लोर पर कमरों को चेक किया लेकिन वह किसी भी कमरे में मौजूद नहीं थे। तब उसने देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

नौकर के शोर मचाने पर बेटे, बेटे और पत्नी नीचे आ गए। तब धक्का मारकर स्टोर रूम का दरवाजा खोल कर देखा। फर्श पर डीपी यादव का शव पड़ा था जबकि पास में ही पिस्टल पड़ी थी। डीपी यादव की सांसें थम चुकी थीं।

घटना की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया और परिवार से पूछताछ की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments